प्रतापगढ़: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजयुमो ने स्टेशन रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गुरुवार दोपहर 2:00 भाजयुमो जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह ने टीम के साथ स्टेशन रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, शुभम, मनोज, महामंत्री सुजीत पांडे, मंत्री नितीश श्रीवास्तव, चंद्र प्रताप सिंह, अविनाश प्रताप सिंह सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।