प्रतापगढ़: केतकरपुर गांव में लगे ट्रांसफार्मर के बार-बार जलने की शिकायत जिला अधिकारी से की गई
केतकरपुर गांव में बिजली सप्लाई के लिए लगा 63 केबी का ट्रांसफार्मर एक ही माह में दो बार जल जाने से ग्रामीण ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से कई बार मामले की शिकायत की हैं। केतकरपुर गांव के रमा शंकर किसान ने बताया कि इन दिनों धान की फसल को पानी की जरूरत है। ट्रांसफार्मर जल जाने से गांव में लगे ट्यूबवेल बंद पड़े हैं।