मुंगेर: लोकल बॉडीज के नेता संजय केशरी गुट का शक्ति प्रदर्शन, दैनिक कर्मियों को परमानेंट कराने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे
Munger, Munger | Jul 12, 2025 मुंगेर नगर निगम के सभी दैनिक कर्मियों का नाम नगर विकास एवं आवास विभाग में लिस्टिंग कराया जाएगा ताकि नौकरी परमानेंट होते समय किसी का नाम नहीं छूटे। उपर्युक्त बातें बिहार लोकल बॉडीज एम्पलॉईज फेडरेशन (संजय केशरी गुट) के अध्यक्ष संजय केशरी ने रामलीला मैदान दुर्गा स्थान के प्रांगण में शनिवार दोपहर 1:00 निगमकर्मियों की विशाल बैठक को संबोधित करते हुए कहा।