दादरी: गार्डन गैलरिया मॉल के बार में बिना अनुमति के विदेशी बाला ने जमकर लगाए ठुमके, जिला आबकारी अधिकारी ने दिए जांच के आदेश
नोएडा में स्थित गार्डन गैलरिया मॉल के बार में बिना अनुमति के विदेशी बाला द्वारा नृत्य करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं विदेशी बाला द्वारा नृत्य करते हुए वीडियो सामने आने के बाद जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया है कि यदि आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो बार संचालक के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।