दादरी: नोएडा के सेक्टर-42 के समीप देर रात पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की गोली से शातिर गैंगस्टर हुआ घायल
नोएडा के सेक्टर-42 के समीप देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से एक शातिर गैंगस्टर घायल हो गया। पुलिस को मौके से एक अवैध तमंचा, ₹ 22000 नगद व 1 मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घायल बदमाश की पहचान मूल रूप से आमिर के रूप में हुई है। घायल बदमाश पर गैंगस्टर समेत 7 मुकदमे विभिन्न धाराओं में पंजीकृत हैं।