बिसवां: थानगांव क्षेत्र में बीते दिन कार की टक्कर से घायल ई रिक्शा सवारों में एक और घायल की हुई मौत, अबतक 3 की हुई मौत
रेउसा-महमूदाबाद मार्ग पर ई-रिक्शा और कार की हुई जोरदार टक्कर में घायल सियानन्द पुत्र शम्भू निवासी महन्तपुरवा थाना थानगांव की मंगलवार की शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना में अब तक हुई मौतों में यह तीसरे घायल की मौत है। बता दें की थान गांव क्षेत्र में बीते को शुक्रवार एक बड़ा हादसा हुआ था जिसमें एक कार ने सवारियां ले जा रहे ई रिक्शा को टक्कर मार दी थी।