बिसवां: बिसवां में लायर्स एसोशिएशन ने एसडीएम को ज्ञापन देकर अधिवक्ता की हत्या का विरोध करते हुए वकीलों की सुरक्षा की मांग की
बिसवां लायर्स एसोशिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे की अगुवाई में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मनीष कुमार को दिया गया। जिसमें बार एसोसिएशन हरदोई के वरिष्ठ अधिवक्ता कनिष्क मेहरोत्रा कि उनके चेंबर में गोली मारकर हत्या निंदनीय, दुस्साहसिक एवं प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक प्रश्न चिन्ह है। संघ नें घटना की भर्त्सना करते हुए मुवावजा देने की मांग की।