बिसवां: रेउसा ब्लॉक में रिक्त हुए पद के उपचुनाव में शांति पूर्ण मतदान के बाद सुरक्षा के साथ स्ट्रांग रूम मे रखी गई मत पेटियां
रेउसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत दलपत पुर में ग्राम प्रधान सियाराम की बीमारी से मृत्यु होने के बाद रिक्त हुए पद पर उपचुनाव का मतदान मंगलवार की शाम 5 बजे शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। दलपतपुर में कुल कुल 1725 मतदाता थे जिनमें 1233 मतदाताओं ने मतदान किया। कुल 71.47 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान संपन्न होने के बाद शाम 6 बजे मतपेटियां सुरक्षा के साथ स्ट्रांग रूम में रखी गईं।