बिसवां: सकरन क्षेत्र में स्कूल जा रहे छात्र की बाइक की टक्कर से हुई मौत, टक्कर मारकर बाइक समेत चालक मौके से फरार
थाना सकरन क्षेत्र के शाहपुर विद्यालय में पढ़ने जा रहे छात्र को अज्ञात बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। सड़क के किनारे घायल अवस्था में पड़े छात्र को सीएचसी सांडा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार की सुबह लगभग 8 बजे हुई दुर्घटना में मनिकोड़ा गांव निवासी जितेंद्र उम्र 9 वर्ष पुत्र गुरदीन की मौत हो गई है।