बिसवां: रेउसा महमूदाबाद मार्ग पर थानगांव इलाके में मौरंग भरे डम्फर ट्रक से कुचल कर मासूम की दर्दनाक मौत
थानगांव थाना क्षेत्र के चिरैया गांव में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ चिरैया गांव निवासी मुनेश्वर का 8 वर्षीय पुत्र शिवम को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार डंफर ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना थानगांव पुलिस ने सड़क पर पड़े छत विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। ट्रक पुलिस के कब्जे में है।