सिमरी: सिमरी में नाली और सड़क निर्माण न होने से जलजमाव, सामाजिक कार्यकर्ता बैठे, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप
Simri, Buxar | May 11, 2026 सिमरी प्रशासनिक महकमे में सोमवार की दोपहर 1 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब सिमरी बाजार स्थित मुख्य मार्ग पर वर्षों से बने जलजमाव के विरोध में युवाओं ने सड़क पर धरना शुरू कर दिया। सामाजिक कार्यकर्ता विकास विद्यार्थी के नेतृत्व में दर्जनों युवा सड़क के बीच जलभराव वाले स्थान पर बैठ गए और तत्काल सड़क व नाली निर्माण की मांग करने लगे।