हुडंगदा पंचायत अंतर्गत भारंडीया लखीरामसाई गांव में रविवार को ग्राम मुंडा मंगल सरदार की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क निर्माण समेत अन्य मूलभूत समस्याओं पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।