नरसिंहपुर: 15 दिनों से बिजली नहीं आने पर परमहंसी श्याम नगर के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग कार्यालय में किया प्रदर्शन
परमहंसी गंगा आश्रम के ग्राम श्याम नगर में 15 दिनों से विद्युत व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है आज बुधवार को मिली जानकारी के मुताबिक परमहंसी गंगा आश्रम के ब्रह्मचारी अंचलानंद महाराज के साथ ग्रामीण श्रीनगर के विद्युत विभाग कार्यालय में पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए विद्युत आपूर्ति की मांग की गई