मऊरानीपुर: दुडेरी नदी पर रपटे की जगह बनेगा पुल, फिलहाल आवागमन पूरी तरह बंद
मऊरानीपुर के खदरका गांव के पास दुडेरी नदी पर बने रपटे पर तेज बहाव के चलते आवागमन बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर ग्रामीणों को जल्द पुल निर्माण का भरोसा दिया। पुल का प्रस्ताव शासन में स्वीकृति के लिए लंबित है।