सिमरी: कुटी डेरा मुख्य बाजार में महिला से एक लाख के गहने ठगे, दो महिलाओं पर सम्मोहित करने का आरोप
Simri, Buxar | Oct 22, 2026 कुटी डेरा मुख्य बाजार में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बाजार करने आई एक महिला को कथित रूप से सम्मोहित कर दो महिलाओं द्वारा करीब एक लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने उतरवा लेने का आरोप है। पीड़िता की पहचान गोपालपुर निवासी अंकिता देवी के रूप में हुई है।