करहल: करहल क्षेत्र में गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने पीड़ित के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
करहल थाना क्षेत्र के गांव सुकरुल्लापुर खेरिया निवासी राहुल कुमार पुत्र सरकार सिंह ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि दबंगों के द्वारा उनको गाली गलौज दी जा रही थी। जिसको लेकर जब पीड़ित ने विरोध किया तो दबंगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।