पचपदरा: पूर्व विधायक ज्ञानचंद के पिता के निधन पर शोकसभा आयोजित, पचपदरा विधायक ने दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि की अर्पित
पचपदरा विधायक अरुण चौधरी पाली के पूर्व विधायक ज्ञानचंद जी परख के पिताजी के देवलोक गमन के पश्चात उनके निज आवास पर आयोजित शोकसभा में सम्मिलित हुए। विधायक ने दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।