पचपदरा: बॉयलर फटने से दो युवकों की हुई मौत के मामले में मृतक के परिजनों एवं प्रशासन में बनी सहमति, परिजनों ने उठाए शव
बालोतरा में कपड़ा फैक्ट्री में एक बॉयलर फटने से शुक्रवार को दो युवकों की मौत हो गई थी। मृतक के परिजन मुआवजे की मांग लेकर धरने पर बैठे थे। इस दौरान वार्ताओं के कई दौर चले। इसके लिए केंद्रीय मंत्री एवं विधायक ने भी समझाइस की थी।अंत में शनिवार को परिजन एवं प्रशासन के बीच मुआवजे को लेकर सहमति बनी। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव उठाए।