पचपदरा: बालोतरा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षो उल्लास से मनाई गई
बालोतरा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाई। कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद के उद्यान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौक़े पर कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला और उन्होंने भारतीय संविधान को सबसे बेहतर बताया। कार्यक्रम में अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।