बांका: धन्नीचक में पुलिस ने दो अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया, एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
Banka, Banka | Jan 5, 2025 अमरपुर पुलिस ने धन्नीचक से दो अपराधी को एक देशी मास्केट एवं एक दो नली बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने 19 कारतूस और 7 खोखा एवं 2 मोबाइल फोन बरामद किया है। एसडीपीओ बिपिन बिहारी ने रविवार की शाम 4:30 बजे प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। धन्नीचक गांव निवासी शिव शक्ति यादव एवं मादाचक निवासी पंकज कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया गया।