चरपोखरी: शराब के नशे में हंगामा कर रहा एक शराबी बडीहा से गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक शराबी को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष ने शुक्रवार की सुबह 11:00 के करीब बताया कि गिरफ्तार शराबी की पहचान बडीहा गाँव निवासी जनक राम के पुत्र तेज नारायण राम के रूप में की गई है गिरफ्तार शराबी का शराब पीने की पुष्टि होने के बाद बिहार शराब अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिक की दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।