भरतपुर: भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत
भरतपुर सेवर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत। रूपवास निवासी ऊदल सिंह को पंजाबी नगला के समीप स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर। स्कूटी से भरतपुर आ रहा था ऊदल सिंह। सेवर थाना पुलिस ने मृतक के शव का जिला आरबीएम अस्पताल मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को किया सुपुर्द। फिलहाल पुलिस मामले का कर रही अनुसंधान।