QR कोड वाले ऑटो-ई-रिक्शा,गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में रायपुर | CG Bhaskar
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। परिवहन विभाग की पहल पर शहर के 15 हजार से अधिक ऑटो और ई-रिक्शा का डिजिटल रजिस्ट्रेशन कर उनमें QR कोड लगाए गए हैं। अब यात्री QR कोड स्कैन कर चालक और वाहन की पूरी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे, जिससे सुरक्षा और पारदर्शिता दोनों बढ़ेंगी।
इसी अनूठी डिजिटल पहल के लिए रायपुर का नाम गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। यह उपलब्धि स्मार्ट और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
#Raipur #Chhattisgarh #ChhattisgarhNews #QRCode #DigitalTransport