भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में कोर्ट शिफ्टिंग का विरोध, 650 से अधिक अधिवक्ताओं ने जताई आपत्ति, जिला एवं सत्र न्यायाधीश को सौंपा ज्ञापन
प्रस्तावित नवीन न्यायालय परिसर के लिए तस्वारिया ग्राम में आवंटित भूमि के विरोध में अधिवक्ताओं ने “भीलवाड़ा जिला न्यायालय परिसर अधिवक्ता संघर्ष समिति” का गठन किया। समिति के बैनर तले अधिवक्ताओं ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश के माध्यम से राजस्थान उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के नाम ज्ञापन सौंपकर भूमि आवंटन निरस्त करने की मांग की।