सायला: सायला थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर रुपये हड़पने का मामला सामने आया, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार
Sayla, Jalor | Nov 25, 2024 जिले के सायला थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर सायला थाने में मामला दर्ज नहीं होने पर उसने एसपी से गुहार लगाई है। सांगाणा निवासी युवक करतार सिंह की शादी डीसा की युवती से वहीं के एक होटल में 26 अक्टूबर को हुई थी। उसके बाद 21 नवंबर को अचानक घर पुलिस आई और बिना कारण बताए उसकी पत्नी को उठा ले गई।