सायला: रोहीनवाड़ा देता में दंपती से लूट मामले में 2 आरोपियों को पकड़ा गया, अन्य की तलाश जारी
Sayla, Jalor | Nov 23, 2024 रोहिनवाड़ा देता में वृद्ध दंपती से हुई लूट मामले में सायला थाना पुलिस ने 2 से 3 आरोपियों को पकड़ा है। एसपी ज्ञानचन्द्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वारदात का खुलासा किया। बता दें कि रोहिनवाड़ा देता में 12 व 13 नवंबर की मध्य रात्रि को एक आवासीय कृषि कुएं पर वृद्ध दंपत्ति के साथ हुई लूट हुई थी। इस मामलें में अब दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।