सायला: जालोर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 325 को लेकर किसानों से 15 दिन में मांगे गए मुआवजे के दस्तावेज
Sayla, Jalor | Nov 19, 2024 जालोर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 325 बालोतरा-सांडेराव वाया जालोर के निर्माण को लेकर किसानों से 15 दिन में मुआवजे के दस्तावेज मांगे हैं। रोड में जिन किसानों की जमीन आ रही है उन्हें आगाह किया गया है कि मुआवजा विपत्र अगर जमा नहीं कराए हैं तो 15 दिन में करा दें। वरना मुआवजा राशि लारा कोर्ट में जमा करा दी जाएगी।