बबेरू: जलालपुर गांव के उसरा नाले में नहाते समय किसान की डूबकर हुई मौत, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
Baberu, Banda | Oct 18, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव के पथरौंडा निवासी किसान देशराज निषाद 52 वर्ष की शनिवार की शाम उसरा नाले में स्नान करने गया था । तभी अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने करीब दो घंटे के बाद से पानी से बाहर निकाल जब तक किसान की मौत हो चुकी थी,आज रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।