कटोरिया: जयपुर पुलिस ने 10 बोतल अवैध शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को किया गिरफ्तार
Katoria, Banka | May 6, 2026 जयपुर पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब एक बजे जयपुर के निकट वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक की तलाशी के दौरान डिक्की से 10 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। मौके से पुलिस ने बाइक सवार तस्कर नैयाडीह दमोदरा के देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शराब व बाइक को जब्त कर लिया। मामले को लेकर गिरफ्तार तस्कर पर मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।