बैतूल नगर: सोनाघाटी में मामूली विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, तलवार-लाठी और पत्थरबाजी में 10 से ज्यादा घायल
बैतूल कोतवाली के सोनाघाटी इलाके में सोमवार रात एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। रात करीब 10 बजे दो पक्षों के बीच शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि तलवारें, लाठियां और पत्थर चलने लगे। घटना में दोनों पक्षों के 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहले पक्ष के अनुसार विवाद उस समय शुरू हुआ जब एक युवक गुट