नीम चक बथानी: कटारी गांव से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के कटारी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के प्रयास और एससी एसटी एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि कटारी गांव से हत्या के प्रयास मामले और एससी एसटी एक्ट के आरोपी गुड्डू साव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।