सेन्हा: सेन्हा में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित, 63 आवेदन प्राप्त, पंचायत स्तर पर ग्रामीणों को मिली बड़ी सहूलियत।
जिला परिवहन पदाधिकारी जया संखी मुर्मू के निर्देश पर गुरुवार दोपहर लगभग 12:00 बजे सेन्हा प्रखंड मुख्यालय परिसर में जिला परिवहन विभाग की ओर से नए ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चालक अनुज्ञप्ति बनाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सेन्हा, अरु और बुटी पंचायत सहित अन्य पंचायतों के बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन जमा किए।