लखीमपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में कानून का सायरन मौन, ब्लैक फिल्म लगी थार फर्राटा भर रही, यातायात माह में उड़ी नियमों की धज्जियाँ
लखीमपुर खीरी जिले में बीते 1 नवंबर से चल रहे यातायात माह को लेकर जिला प्रशासन जहां कड़ाई की बात करता नहीं थक रहा, वहीं हकीकत कलेक्ट्रेट परिसर में इसके उलट दिखाई दे रही है। सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान, ट्रैफिक पुलिस की चौकन्नी तैनाती और आम लोगों को नियम पालन की हिदायतें—सब कुछ कागजों पर तो सख्त है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी कहती है।