लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित राजापुर चौराहे के पास सोमवार को रोडवेज कर्मियों की दबंगई का मामला सामने आया है। बाइक हटाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया, जहां रोडवेज कर्मियों ने एक बाइक चालक को सरेआम पीट दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।