लखीमपुर: खीरी थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की वारदात का किया खुलासा, भोरापुर निवासी आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
खीरी थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए खीरी थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।आज सोमवार शाम करीब 4:30 बजे खीरी थाना प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस टीम ने चोरी के मामले में वांछित आरोपी बेटा सिंह पुत्र विश्वेश्वर सिंह, निवासी गांव भोरापुर, पोस्ट दौलतपुर, थाना पाली, जिला हरदोई को गिरफ्तार किया है।