भोरे: भोरे में सरस्वती पूजा पर डीजे,आर्केस्ट्रा का संचालन रहेगा प्रतिबंधित,उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई: थानाध्यक्ष
भोरे थाना परिसर में शुक्रवार को सरस्वती पूजा को लेकर थानाध्यक्ष अनिल कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष ने पूजा समिति के आयोजकों से कहा कि डीजे व आर्केस्ट्रा के संचालन पर पूर्ण रूप से रोक लगाया गया है। इसका उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा की पूजा में प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करे।