भोरे: रामनगर में हेलीकॉप्टर उतरने के लिए हेलीपैड का हो रहा निर्माण कार्य, यज्ञ स्थल के चारों तरफ कराई जा रही बैरिकेडिंग
भोरे प्रखंड क्षेत्र के रामनगर में गुरुवार को हेलीकॉप्टर के उतरने के लिए हेलीपैड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस निर्माण कार्य में दर्जनों मजदूरों को लगाया गया है। गेहूं की फसल कटाई कर हेलीपैड के लिए मिट्टी कारण से लेकर ईटकरण का कार्य जोरों पर है। 14 फरवरी से आयोजित होने वाले अति रुद्र महायज्ञ के विशाल आयोजन को लेकर पंडाल का भी निर्माण हो रहा है।