भोरे: भोरे में प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद प्रमुख की छिनी कुर्सी,14 सदस्यों ने पक्ष मे किया वोटिंग
भोरे प्रखंड प्रमुख रंजू देवी के खिलाफ लाया गया और अविश्वास प्रस्ताव मंगलवार को पारित हो गया। जिसके बाद प्रमुख की कुर्सी छिन गई। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में कुल 24 में से 14 सदस्यों ने वोटिंग की। वहीं, प्रखंड प्रशासन द्वारा पूरे मुस्तैदी के साथ कैमरे की निगरानी में सारी प्रक्रियाओं को संपन्न कराया गया। बीडीओ नहीं बताया जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।