भोरे: वासुदेवा उत्तर टोला के युवाओं ने कलाकारी कर दिखाया कमाल,सरस्वती पूजा में प्रेम मंदिर के स्वरूप का बनाया भव्य पंडाल
भोरे पंचायत अंतर्गत वासुदेवा उत्तर टोला गांव आजकल युवाओं के कलाकारी की चर्चा सुर्खियां बटोर रही है। वहां के युवाओं ने अपनी कलाकारी से एक मिसाइल कायम कर दिया है। अगामी सरस्वती पूजा को लेकर उस गांव में वृंदावन के प्रेम मंदिर के तर्ज पर भव्य पंडाल का स्वरूप दिया गया है। खास बात यह है कि इस पंडाल को बनाने में किसी भी बाहरी कलाकारों को नहीं बुलाया गया है।