भोरे: रकबा गांव में चहारदीवारी तोड़ने से मना करने पर हुई मारपीट में पुलिस ने एक महिला को किया गिरफ्तार,न्यायिक हिरासत में भेजा
भोरे थाना क्षेत्र के रकबा गांव में चहारदीवारी तोड़ने से मना करने पर हुई मारपीट के मामले में तीन महिला जख्मी हो गई थी। 22 अक्टूबर को विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज की थी। जिसमें मंगलवार को कार्रवाई कर पुलिस ने आरोपित एक महिला रकबा गांव के नंदलाल सिंह की पत्नी किरण देवी को गिरफ्तार कर लिया।