भोरे: रामनगर में 14 फरवरी से आयोजित होने वाले अति रुद्र महायज्ञ में हेलीकॉप्टर से होगी फूलों की बारिश, 25 टन मंगाया गया फुल
भोरे प्रखंड के रामनगर में 14 फरवरी से आयोजित होने वाले अति रुद्र महायज्ञ में कलश यात्रियों के ऊपर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की जाएगी। इसके लिए 25 टन फूल मंगाया गया है। वहीं, हेलीपैड का निर्माण कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहा है । मठ के मठाधीश श्री हेमकांत शरण देवाचार्य जी महाराज ने बताया कि दक्षिणावर्ती पद्धति से होमात्मक पूजन संपन्न कराया जाएगा।