खरगापुर: देरी चौकी पुलिस ने 64,500 रुपये की 126 लीटर शराब जब्त की, आरोपी गिरफ्तार
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा अवैध शराब जुआ सट्टा अवैध हथियार अवैध मादक पदार्थ एवं गुंडा बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में देरी चौकी पुलिस द्वारा ग्राम छिदारी से 64500 की 126 लीटर शराब जप्त की गई। आरोपी रमेश वंशकार को गिरफ्तार किया गया।