माण्डल: बहुचर्चित मांडल पट्टा प्रकरण: हाईकोर्ट ने दिए दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच के निर्देश, 30 दिन तक गिरफ्तारी पर रोक
मांडल = बहुचर्चित मांडल पट्टा प्रकरण में राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ ने महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश जारी करते हुए जांच प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि जांच अधिकारी किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से पहले दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ एवं कानूनसम्मत परीक्षण करेंगे।