आगरा: बोदला पुल के पास से बाइक चोर गैंग के 3 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 5 चोरी की मोटर साइकिलें बरामद
Agra, Agra | Jan 16, 2026 थाना सिकन्दरा पुलिस ने वाहन चोरी का खुलासा करते हुए तीन शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। फैक्ट्री बोदला पुल के पास से चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी हुई। अभियुक्तों के पास से 5 चोरी की मोटर साइकिलें और एक मास्टर चाबी बरामद की गई। आरोपी बाइक चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर सस्ते दामों में बेचते थे। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।