आगरा: रिटायर शिक्षक से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 20 लाख की साइबर ठगी, एडिशनल डीसीपी ने कार्यालय पर दी जानकारी
Agra, Agra | Jan 16, 2026 साइबर ठगों ने रिटायर्ड शिक्षक को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 20 लाख रुपये हड़प लिए। वीडियो कॉल कर खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताया और मनी लॉन्ड्रिंग केस में नाम आने की बात कही। आधार से जुड़े खाते में करोड़ों के लेनदेन का हवाला देकर जेल भेजने की धमकी दी। भयभीत शिक्षक से दो बार में RTGC कराकर रकम ट्रांसफर कराई गई।बेटे को पता चलने पर साइबर थाने में केस दर्ज।