परसा: सुमन छपरा नोनिया टोली से फरार शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
Parsa, Saran | Apr 13, 2026 परसा थाना कांड संख्या 185/26 के तहत शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक एक शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान सुमन छपरा नोनिया टोली गांव निवासी सालिक महतो के रूप में हुई है. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर सोमवार की सुबह करीब 11 बजे उसे जेल भेज दिया.