हसपुरा: डुमरा पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य रंजू कुमारी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
हसपुरा तहसील के डुमरा पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य रंजू कुमारी के निधन पर शुक्रवार को ग्राम कचहरी परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित मुखिया प्रतिनिधि रंजीव रंजन उर्फ नन्हका बाबू , सरपंच रिंकी देवी , सरपंच प्रतिनिधि श्याम किशोर यादव ने उनके चित्र पर मालार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया।