फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र लौकिहा गांव निवासी पीड़िता कोमल देवी पुत्री नवरत्न ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रि के पद पर आवेदन किया था। सीडीपीओ ने नियुक्ति में धांधली कर नीतू मिश्रा पत्नी प्रदुम मिश्रा को गलत तरीके से नियुक्त कर दिया है। जबकि यह नियुक्ति मेरिट के आधार पर होनी थी। कोमल देवी की मेरिट सबसे ज्यादा है। पीड़िता ने डीएम से शिकायत की है।