मखदुमपुर: पुनहदा पंचायत में ₹42.98 करोड़ की सिंचाई योजनाओं का कार्यारंभ, 360 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित
शनिवार के दिन 2 बजे जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत पुनहदा पंचायत के नौगढ़ में सिंचाई प्रमंडल, जहानाबाद की विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के पुनर्स्थापन एवं सम्पोषण कार्य का शुभारंभ बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने रिमोट के माध्यम से किया।