जोल: चूरुडू में 2 भाईयों के बीच मारपीट, एक का हाथ फैक्चर
चूरुडू में एक व्यक्ति ने अपने भाई पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों भाईयों के बीच हुई मारपीट में एक का हाथ भी फैक्चर हुआ है। पुलिस ने पीड़ित चमन लाल की शिकायत पर आरोपित भाई कुलदीप कुमार के खिलाफ डॉक्टर से आई रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार को विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है।